भारत
स्कूली छात्रा को फ्लैट में कैद कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 Oct 2023 11:33 AM IST

x
जबरन बाइक पर बिठा लिया और एक अपार्टमेंट के फ्लैट में ले जाकर कैद कर दिया।
रांची: झारखंड के हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को फ्लैट में कैद कर उसका रेप करने की वारदात हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा को को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि छात्रा को उसके परिजन स्कूल के गेट तक छोड़कर लौटे तो वहां मौजूद दो युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बिठा लिया और एक अपार्टमेंट के फ्लैट में ले जाकर कैद कर दिया। यह अपार्टमेंट मटवारी में स्थित है। एक युवक ने फ्लैट में छात्रा का रेप किया। इस दौरान आरोपी के दो सहयोगी अपार्टमेंट के गेट के पास खड़े होकर आने-जानेवाले की निगरानी कर रहे थे। घटना बुधवार की बताई गई है। इस मामले में कोर्रा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मामले के मुख्य आरोपी रोहित राणा को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





