भारत

स्कूली छात्रा की बेरहमी से हत्या, चाकू गोदा फिर मार दी गोली

Nilmani Pal
30 Nov 2021 2:47 PM GMT
स्कूली छात्रा की बेरहमी से हत्या, चाकू गोदा फिर मार दी गोली
x
सनसनीखेज मामला

झारखंड के गढ़वा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक किशोर ने नौवीं की छात्रा को पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारकर हत्या कर दी। स्कूल से सहेलियों के साथ घर लौट रही छात्रा के साथ सरेराह वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने काफी देर तक शव को उठाने नहीं दिया। किसी तरह लोगों को समझाया जा सका। बताया जाता है कि नौवीं की छात्रा शबनम खातून स्कूल से सहेलियों के साथ अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक खाली स्थान देखकर आरोपी किशोर पहले से ही घात लगाकर बैठा हुआ था। छात्रा को वहां सहेलियों के पास पहुंचते ही वह उसके पास पहुंचा। उसकी सहेलियों से उसे अलग किया। सहेलियों को पिस्तौल लहराते हुए धमकी दी की सभी भाग जाओ नहीं तो मार दूंगा। यह देख उसकी सभी सहेलियां शोर मचाते हुए वहां से भाग गई।

उसके बाद किशोर की छात्रा से बहस होने लगी। इसी दौरान किशोर ने छात्रा को पहले चाकू मार दिया। इसके बाद दो गोलियां मार दीं। घटना को अंजाम देने के बाद पिस्टल छात्रा के शव पह ही फेंककर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।


Next Story