भारत

हिजाब पर रोक-टोक से स्कूल में तोड़फोड़-हंगामा, पुलिस ने लिया ये एक्शन

jantaserishta.com
13 Feb 2022 9:59 AM IST
हिजाब पर रोक-टोक से स्कूल में तोड़फोड़-हंगामा, पुलिस ने लिया ये एक्शन
x
एक हाईस्कूल की छात्रा को टीचर ने हिजाब और बुर्का पहनकर आने से मना कर दिया।

मुर्शिदाबाद: कर्नाटक में हिजाब का विवाद की आग अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई। यहां के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित एक हाईस्कूल की छात्रा को टीचर ने हिजाब और बुर्का पहनकर आने से मना कर दिया।

खबरों के मुताबिक छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। खबरों के मुताबिक अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
स्कूल में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। काफी मशक्कत के बाद पुलिस हालात पर काबू कर पाई।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story