भारत

स्कूल के शिक्षकों को केवल फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश, सरकारी अधिसूचना जारी

jantaserishta.com
21 May 2023 9:12 AM IST
स्कूल के शिक्षकों को केवल फॉर्मल ड्रेस पहनने का आदेश, सरकारी अधिसूचना जारी
x

DEMO PIC 

जींस, टी-शर्ट और लेगिंग आदि पहनने से मना किया गया है।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम में स्कूल के शिक्षकों की ड्रेस को लेकर एक सरकारी अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें शिक्षकों से जींस, टी-शर्ट और लेगिंग आदि पहनने से मना किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, शिक्षकों से केवल फॉर्मल ड्रेस पहनकर स्कूल में ड्यूटी करने को कहा गया है। अधिसूचना के अनुसार, यह पता चला है कि शैक्षणिक संस्थानों के कुछ शिक्षकों को अपनी पसंद की ड्रेस पहनने की आदत है, जो कभी-कभी जनता को स्वीकार्य नहीं है।
अधिसूचना के अनुसार, शिक्षकों के एक वर्ग को अनुपयुक्त ड्रेस पहने पाया गया, जिससे जनभावना आहत हो रही है। इसलिए, शिक्षकों को सख्ती से फॉर्मल ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि चूंकि एक शिक्षक से सभी प्रकार की शालीनता का उदाहरण होने की अपेक्षा की जाती है, विशेष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय।
आदेश में कहा गया है कि पुरुष शिक्षकों को केवल उचित फॉर्मल ड्रेस में ड्यूटी करनी चाहिए। जबकि महिला शिक्षकों को सलवार सूट/साड़ी आदि पहनकर ड्यूटी करनी चाहिए। आदेश में कहा गया है कि अगर शिक्षकों ने सरकारी आदेश का पालन नहीं किया तो उन्हें अनुशासनात्मक सजा हो सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story