भारत

स्कूल टीचर से रेप, बनाया गया वीडियो, फिर...

jantaserishta.com
14 May 2022 4:12 PM IST
स्कूल टीचर से रेप, बनाया गया वीडियो, फिर...
x

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्राथमिक स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक अब अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है.

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. मामला कोतवाली क्षेत्र का है जहां युवती विकासखंड कांट में प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है. उसने शुक्रवार को कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
युवती का आरोप है कि एक युवक स्कूल में आता-जाता था और इस दौरान उनकी आपस में जान-पहचान हो गई थी. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 4 मई को युवक उसे रास्ते में मिल गया और उसे घर छोड़ने की बात करने लगा.
युवती का आरोप है कि आरोपी इस दौरान नशा देकर उसे अपने घर ले गया जहां रेप कर उसका वीडियो बना लिया. इतना ही नहीं पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने एक अन्य युवती की तस्वीर लगाकर सनम बेगम के नाम से उसका फर्जी आधार कार्ड बना लिया.
युवती के अनुसार आरोपी और उसका परिवार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है. फिलहाल इस मामले में एसपी सिटी संजय कुमार का कहना है कि केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story