भारत

दरिंदगी: स्कूल टीचर बना हैवान

jantaserishta.com
20 Jan 2023 11:48 AM IST
दरिंदगी: स्कूल टीचर बना हैवान
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

छात्रा का अपरहण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक टीचर ने 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का अपरहण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले पर एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि नाबालिग छात्रा की उम्र 13-14 साल है. बच्ची स्कूल के बाद जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पहले काफी देर इधर-उधर ढूंढा. जब कहीं कुछ पता नहीं लगा तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई. एसपी पलाश बंसल के मुताबित पुलिस की तीन टीमें बच्ची को खोजने में जुटीं थी. सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी टीचर के घर तक पहुंची और छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातमल पसार हुआ है. पुलिस द्वारा छात्रा की काउंसलिग भी कराई जा रही है.
आरोपी टीचर का नाम नितेंद्र राघव है और वह महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक पुलिस जब घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं है. फिर महिला ने अपने दूसरे घर के बारे में जानकारी दी. पुलिस की टीम ने छापा मारकर छात्रा को बरामद कर लिया. साथ ही आरोपी टीचर को भी गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story