भारत
स्कूली छात्र का धर्म परिवर्तन, परिजनों का आरोप- आतंकवादी संगठनों के संपर्क में
jantaserishta.com
1 April 2024 8:58 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 17 वर्षीय नाबालिक स्कूली छात्र के धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला सामने आया है. परिजनों को इस बात का खुलासा तब हुआ जब उनका बेटा रमजान के महीने में रोजे रख रहा था. छात्र की मां ने एक डॉक्टर और उसकी रशियन पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. छात्र के मामा ने आरोपी डॉक्टर और उसकी पत्नी पर जन्नत में 72 हूरों का सपना दिखाकर धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने नाबालिग छात्र को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है. वह नमाज पढ़ रहा है और रोजे रख रहा है. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे का माइंड वॉश किया गया है. उनका कहना है कि उनका बेटा एक मुस्लिम परिवार के साथ देशी-विदेशी आतंकवादी संगठनों के संपर्क में है. उसे जेहादी बनाया जा रहा है.
नाबालिग छात्र की मां ने धर्म परिवर्तन कराने वाले मुस्लिम परिवार के खिलाफ सेक्टर 75 स्थित बीपीटीपी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. छात्र के मामा का आरोप है कि उनका भांजा 17 वर्ष का था तब 2023 में ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स न्यू हाइट्स में रहने वाले डॉक्टर फैजान और उनकी पत्नी नूरी ने उसे अपने जाल में फंसाकर कलमा पढ़वा दिया. फैजान ने उनके भांजे को बताया कि अब तुम मुसलमान हो गए हो.
मामा ने आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर फैजान और उसकी पत्नी नूरी ने उनके भांजे को जन्नत में जाने और 72 हूरों का ख्वाब भी दिखाया था. उन्होंने बताया कि डॉक्टर फैजान रसिया से पढ़ाई करके आया है. उसकी पत्नी नूरी रसिया की ही है.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़स्कूली छात्र का धर्म परिवर्तनधर्म परिवर्तनधर्म परिवर्तन का मामलाआतंकवादीDelhiDelhi Newsreligious conversion of school studentreligious conversionreligious conversion caseterrorist
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





