भारत

स्कूल ने क्रिसमस पर परोसा मीट, प्रशासन ने दिया बंद करने का आदेश, लेकिन...

jantaserishta.com
31 Dec 2021 2:43 PM IST
स्कूल ने क्रिसमस पर परोसा मीट, प्रशासन ने दिया बंद करने का आदेश, लेकिन...
x
जानें मामला।

नई दिल्ली: कर्नाटक में बागलकोट जिले के हुंगुंड के पास इलकल में सेंट पॉल हायर प्राइमरी स्कूल को बंद कर दिया गया है. प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने 30 दिसंबर को स्कूल का दौरा करने और कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की शिकायत के बाद यह आदेश जारी किया.

आरोप है कि क्रिसमस के मौके पर यहां बच्चों को मांस परोसकर उनके माता पिता को कनवर्ट करने की कोशिश की गई है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा मामला हमारे संज्ञान में लाया गया है और इससे विभाग और जनता को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है. इसलिए अगले आदेश तक स्कूल नहीं खोला जा सकता है.
दक्षिणपंथी स्थानीय समूहों ने इसका विरोध किया और कहा कि स्कूल, बच्चों का माइंड वाश कर उनको बाइबल में विश्वास करने के लिए परिवर्तित कर रहा है. बाद में झब मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया तो स्कूल बंद करने के आदेश को रद्द कर दिया गया. दरअसल, स्थानीय अधिकारी ने कथित तौर पर जिला आयुक्त या शिक्षा विभाग को सूचित किए बिना स्कूल बंद करने का आदेश दिया था।
शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कहा- "हम एक स्कूल को इसलिए बंद नहीं कर सकते क्योंकि यह मांसाहारी भोजन परोसा गया है. आदेश अब रद्द किया जा रहा है."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story