भारत
स्कूल के प्रिंसिपल ने किया सुसाइड, अफसरों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Nil dhankar
5 Sept 2021 10:18 PM IST

x
DEMO PIC
जांच जारी
गुजरात। गिर सोमनाथ जिले के थोरडी गांव के एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रविवार को कक्षा के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना शिक्षक दिवस पर हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिर गढाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घनश्याम अमरेलिया (47) को पंखे से लटका पाया गया और उनके सुसाइड नोट के आधार पर दो तालुका प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों (टीपीईओ), मृतक के स्कूल के एक शिक्षक और एक अन्य प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि हस्तलिखित सुसाइड नोट के अनुसार चारों लोगों ने पैसे की मांग को लेकर अमरेलिया को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Next Story





