भारत
'अबाया' विवाद पर छात्रों के विरोध के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने मांगी माफी
jantaserishta.com
9 Jun 2023 12:01 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
श्रीनगर (आईएएनएस)| श्रीनगर में विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल प्रबंधन द्वारा 'अबाया' (लॉन्ग रोब) न पहनने के निर्देश का कुछ छात्रों द्वारा विरोध किए जाने के बाद माफी मांगी है। प्रिंसिपल ने गुरुवार को एक बयान में कहा, छात्रों और अभिभावकों के साथ बातचीत को गलत तरीके से पेश किया गया है और किसी भी मामले में अगर इससे छात्रों या अभिभावकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं।
बयान में कहा गया है कि स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रबंधन द्वारा अबाया पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह सभी छात्रों की जानकारी के लिए है कि वे अबाया पहन सकते हैं और कक्षाओं में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इससे पहले गुरुवार को कई छात्रों ने कथित तौर पर अबाया पहनकर परिसर में प्रवेश नहीं करने देने को लेकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
Tagsश्रीनगरश्रीनगर न्यूज़विश्व भारती हायर सेकेंडरी स्कूलप्रिंसिपलSrinagarSrinagar NewsVishva Bharati Higher Secondary SchoolPrincipal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





