भारत

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर स्कूल संचालक को मिली धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
4 Jun 2022 12:15 PM IST
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर स्कूल संचालक को मिली धमकी, मचा हड़कंप
x

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से सुर्खियों में आए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दहशत बरकरार है. अब हरियाणा के एक स्कूल संचालक को अपहरण की धमकी मिली है. यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से दी गई है. गुरुग्राम पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है.

गुरुग्राम स्थित फरूखनगर के जय हिंद की ढाणी के रहने वाले जयपाल सिंह भांगरौला में गुरु द्रोणाचार्य स्कूल के संचालक हैं. शुक्रवार शाम उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया. रिसीव करने पर दूसरी तरफ से एक शख्स ने पूछा, क्या आप जेपी यादव बोल रहे हैं? हां, कहने पर उसने कहा, ''मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं और मैं आपको सोमवार को उठा लूंगा.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story