भारत

स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश को देखते हुए फैसला

jantaserishta.com
8 Aug 2023 2:10 PM IST
स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश को देखते हुए फैसला
x
भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।
देहरादून: प्रदेश में हो रही भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। देहरादून जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने भारी बारिश की चेतावनी के बाद कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 8 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।
नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं रायपुर विकासखंड के पर्वतीय क्षेत्र और झाझरा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 7 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 7 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।
वर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 8.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story