भारत
छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल का प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 Dec 2022 3:51 PM IST

x
डीसी ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।
यादगीर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने राज्य के यादगीर जिले में एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक सरकारी आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के प्राचार्य (प्रशासन) गलेप्पा पुजारी के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर यादगीर महिला थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फोन पर छात्रा से अश्लील बातें कीं और उसका यौन उत्पीड़न भी किया। घटना के प्रकाश में आने के बाद अधिकारी राघवेंद्र ने स्कूल पहुंचकर जांच की थी।
जांच में आरोपी द्वारा यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई है और इस संबंध में जिला आयुक्त को रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर डीसी ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।
डीसी ने कर्नाटक रेजिडेंशियल एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस एसोसिएशन के सीईओ को भी आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





