भारत

स्कूल संचालक मौलवी करता था छात्रा से दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
12 Nov 2022 11:04 AM IST
स्कूल संचालक मौलवी करता था छात्रा से दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा
x
मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने रोक लेता था।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के निजी स्कूल के संचालक शहादत ने नाबालिग छात्रा से दो महीने तक दुष्कर्म किया। वह छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने रोक लेता था। उसने छात्रा को धमकी दी थी कि किसी को बताएगी, तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहन की हत्या कर लाश नहर में फिंकवा देगा। छात्रा के गुमसुम रहने और स्कूल जाने से मना करने पर पर माता पिता ने उससे जब पूछा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शहादत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
स्कूल संचालक ने छात्रो से पहले छेड़खानी की थी। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। शहादत ने उसे मोबाइल फोन दिलाने का झांसा भी दिया था। पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है। लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है। स्कूल की मान्यता छठी कक्षा तक की है, पर आठवीं तक कक्षाएं चलती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story