भारत

स्कूली बच्चों ने देखी पानी को पीने लायक बनाने की प्रक्रिया, हुए खुश

jantaserishta.com
27 Sept 2023 5:22 PM IST
स्कूली बच्चों ने देखी पानी को पीने लायक बनाने की प्रक्रिया, हुए खुश
x
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया और जल जांच प्रयोगशाला में पानी गुणवत्‍ता की जांच को भी पहली बार देखा।
मिर्जापुर: जिले में घर-घर तक पहुंच रहे स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था देख स्कूली बच्चे काफी खुश हुए। उन्होंने नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जिले में स्थापित किये गये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया और जल जांच प्रयोगशाला में पानी गुणवत्‍ता की जांच को भी पहली बार देखा।
उनकाे जल जीवन मिशन की 'हर घर जल' योजना से पहुंच रहे स्वच्छ पेयजल से गांव-गांव में आए बदलाव की भी जानकारी दी गई। मिर्जापुर जिले में पहली बार नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ''जल ज्ञान यात्रा' आयोजित की गई। जल ज्ञान यात्रा की शुरूआत तहसील कार्यालय से लालगंज के अपर जिलाधिकारी, नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की।
स्कूली बच्चों को सबसे पहले महादेव ग्राम समूह पेयजल योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नरयना कलां ले जाया गया जहां उन्होंने पीने के स्वच्छ पानी पहुंचाने की प्रक्रिया को समझा। इसके बाद स्कूली बच्चों को जल जांच प्रयोगशाला ले जाया गया। जहां पानी जांच के इंस्ट्रूमेंट्स के बारे में बच्चों ने स्कीम के प्रोजेक्ट मैनेजर से सवाल भी किये। प्रयोगशाला में पानी में कठोरता कैसे जांचते हैं, बैक्टीरिया का कैसे पता लगाते हैं आदि के बारे में भी उनको बताया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story