
x
DEMO PIC
गलत तरीके से उसके गुप्तांगों को छू रहा है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिण-पूर्व दिल्ली में स्कूल से घर आने-जाने के दौरान छह साल की एक बच्ची का कैब ड्राइवर पिछले एक साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जैतपुर निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद अजहर के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी बेटी को उसके लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिफेंस कॉलोनी तक पहुंचाने के लिए एक कैब लगी हुई है। दक्षिण पूर्व के डीसीपी राजेश देव ने कहा कि महिला की बेटी ने उसे बताया कि कैब ड्राइवर अजहर पिछले करीब एक साल से उसे स्कूल से ले जाते समय गलत तरीके से उसके गुप्तांगों को छू रहा है।
डीसीपी ने कहा, शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
Tagsस्कूल कैब ड्राइवरयौन उत्पीड़नदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसschool cab driversexual harassmentdelhidelhi newsdelhi police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





