भारत
हादसे का शिकार स्कूल बस, पेड़ से टकराने के बाद मची चीख-पुकार
jantaserishta.com
17 April 2025 10:22 AM IST

x
मचा हड़कंप.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ. गुरुवार सुबह को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक निजी स्कूल की बस का एक्सीडेंट हो गया. यह हादसा तब हुआ जब हनुमान मूर्ति से बिसरख की ओर जाने वाली सड़क पर बस जा रही थी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ में जाकर भीड़ गई. इस दौरान बस में 20 बच्चे सवार थे, जिनमें तीन बच्चों को चोट लगी है. बस के ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आई हैं.
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, बस के ड्राइवर और हेल्पर को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





