भारत
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार
jantaserishta.com
13 Sept 2026 9:10 AM IST

x
मचा हड़कंप.
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बच्चों से भरी एक स्कूल बस पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के वक्त बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे. आरोप है कि सड़क पर खड़ी एक कार को हटाने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. पहले बस चालक के साथ मारपीट की गई और फिर उस पर कट्टे से चार राउंड फायरिंग कर दी गई. गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को कोई चोट नहीं आई. फायरिंग में बस चालक घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है.
घटना डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र की है. बच्चों से भरी स्कूल बस बड़ी अकबई गांव के पास पहुंची थी. इसी दौरान सड़क पर एक कार खड़ी मिली. बस चालक खेम सिंह ने कार सवार युवकों से वाहन हटाने के लिए कहा, ताकि बस आगे निकल सके. आरोप है कि कार सवार युवकों ने कहा कि कार का पेट्रोल खत्म हो गया है. इसके बाद बस चालक ने कार को धक्का देकर सड़क से हटाने की बात कही. यहीं से विवाद शुरू हो गया.
कार सवार युवक इस बात से भड़क गए. आरोप है कि उन्होंने पहले बस चालक खेम सिंह के साथ मारपीट की. विवाद बढ़ने पर युवकों ने कट्टे से चार राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग में बस चालक को छर्रे लगने की बात सामने आई है. घटना के दौरान बस में 50 से अधिक बच्चे मौजूद थे. अचानक हुई फायरिंग से बच्चों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी सौरभ कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस अब कार सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल घायल बस चालक का इलाज जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





