स्कूल बस में लगी आग, चालक की समझदारी से ऐसे बची बच्चों की जान

हल्द्वानी: हल्द्वानी में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त वाहन में दर्जनों बच्चे स्कूल जाने के लिए बैठे थे। चालक, परिचालक और लोगों की मदद से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया।
दरअसल, बरेली हाईवे पर मोटाहल्दू के पास शेमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। स्कूल बस में आग लगते से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि चालक, परिचालक ने आनन-फानन में बस रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला, जिसके कारण कोई हादसा नहीं हुआ।
थोड़ी देर में ही देखते-देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं, बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अग्निशमन अधिकारी गोपाल अगरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






