भारत

स्कूल बस का एक्सीडेंट, 2 बच्चे और ड्राइवर घायल

jantaserishta.com
12 Nov 2022 11:34 AM IST
स्कूल बस का एक्सीडेंट, 2 बच्चे और ड्राइवर घायल
x
मचा हड़कंप।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| दादरी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस घटना में 2 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बच्चों और ड्राइवर का जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट हुई बस आरबी नॉर्थलैंड स्कूल की है। थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत आरवी नार्थलैंड स्कूल की स्कूल बस बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी दादरी बाईपास पर आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उसके पीछे चल रही स्कूल बस की उसमे टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर को पैर में व 2 बच्चों (आशुतोष उम्र 9 वर्ष व खुशी 8 वर्ष) को चोट आई है।
एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस टीम पहुंच गई और घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दादरी पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा दिया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story