भारत

नगरनिकायों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित रिक्त हुए कुल 02 वार्ड पार्षद के पदों के लिए 01 मार्च को होंगे उपचुनाव

13 Feb 2024 3:56 AM GMT
नगरनिकायों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित रिक्त हुए कुल 02 वार्ड पार्षद के पदों के लिए 01 मार्च को होंगे उपचुनाव
x

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले की चूरू नगरपरिषद के वार्ड संख्या 11 व राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 में रिक्त पड़े पार्षद पद के लिए उप चुनाव 01 मार्च, 2024 को करवाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श …

चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले की चूरू नगरपरिषद के वार्ड संख्या 11 व राजगढ़ नगरपालिका के वार्ड संख्या 38 में रिक्त पड़े पार्षद पद के लिए उप चुनाव 01 मार्च, 2024 को करवाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पा सत्यानी ने आदेश जारी कर उपचुनाव के लिए चूरू नगरपरिषद हेतु चूरू उपखंड अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी व चूरू तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा राजगढ़ नगरपालिका हेतु राजगढ़ उपखंड अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी व राजगढ़ तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

यह रहेगा उप चुनाव कार्यक्रम

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) उत्तमसिंह शेखावत ने बताया कि नगरनिकायों में उप चुनाव हेतु जारी कार्यक्रम के अनुसार सदस्य पद के लिए गुरुवार, 15 फरवरी, 2024 को लोकसूचना जारी की जाएगी। सोमवार, 19 फरवरी, 2024 को सवेरे 10.30 बजे से सायं 3 बजे तक (16 व 18 फरवरी, 2024 को छोड़कर) नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। मंगलवार, 20 फरवरी, 2024 को सवेरे 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। गुरुवार, 22 फरवरी, 2024 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। शनिवार, 24 फरवरी, 2024 को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। शुक्रवार, 01 मार्च, 2024 को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। शनिवार, 02 मार्च, 2024 को सवेरे 9 बजे से मतगणना की जाएगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story