भारत

डरावना मंजर...महिला के साहस का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
17 Aug 2025 5:25 PM IST
डरावना मंजर...महिला के साहस का LIVE वीडियो
x
वीडियो वायरल.
वाशिम: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से चौंकाने वाली एक घटना सामने आई है. यहां राह चलती महिलाओं पर अचानक गाय ने हमला कर दिया. पूरा मामला जिले के कारंजा शहर के अमर चौराहा परिसर का है. घटना मुकेश राय नामक व्यक्ति के घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसका फुटेज अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दो महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ सड़क पर जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आती गाय अचानक उन पर टूट पड़ी. गाय के हमले से घबराई महिला ने साहस दिखाते हुए उसके नुकीले सींग को पकड़ लिया और खुद को चोटिल होने से बचाने की कोशिश करने लगी. इसी बीच दूसरी महिला ने अपनी साथी को बचाने के लिए गाय की पूंछ पकड़ ली.
करीब आधे मिनट तक महिलाएं गाय से जूझती रहीं. आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंचने लगे, तभी गाय अचानक पलटकर पूंछ पकड़े महिला पर हमला करने के लिए दौड़ी. इस कोशिश में गाय महिला के छोटे बच्चे पर गिर गई. हालांकि, बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और गाय कुछ ही पल बाद वहां से भाग निकली.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं. लेकिन पहली बार किसी महिला के साथ इस तरह की खतरनाक घटना CCTV में दर्ज हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग नगर परिषद प्रशासन से आवारा मवेशियों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल, घायल महिला को हल्की चोटें आई हैं और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story