भारत

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, मरीज की हुई मौत तो सड़क किनारे छोड़कर हुआ फरार, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
2 May 2021 5:21 PM IST
झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, मरीज की हुई मौत तो सड़क किनारे छोड़कर हुआ फरार, जानिए पूरा मामला
x
शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकला.

यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के वैसापुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने आए मरीज की मौत हो गई. जिसके बाद ये कथित डॉक्टर अधेड़ का शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकला.

किशनपुर थाना क्षेत्र के बरेची गांव का रहने वाला 55 वर्षीय श्रीचंद्र यादव को अचानक बुखार आया फिर परिजनों उसे इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गए. इलाज के दौरान मरीज की तबियत बिगड़ने लगी. फिर झोलाछाप डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि वो शहर के अस्पताल में इलाज कराने ले जा रहा है. इसके वो मरीज को बाइक पर बैठाकर ले गया और गांव से कुछ दूर ले गया और सड़क किनारे मृत हालत में छोड़कर फरार हो गया.
वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी झोलाछाप के तलाश में जुट गई है. वहीं इस मामले में सीओ ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रानी देवी ने प्रभारी निरीक्षक खागा को शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनसे कहा है कि उसके पति की तबीयत खराब हो गई थी जिसका इलाज कराने के लिए एक डॉक्टर के पास ले गई थी. इलाज के दौरान उसके पति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई.
आरोपी डॉक्टर ने उसे फतेहपुर इलाज कराने की बात कहकर उसे साथ ले गया. जहां पर रास्ते में उसकी मौत हो गई. फिर झोलाछाप डॉक्टर उसे रास्ते में ही छोड़कर कहीं भाग गया. वहीं इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इस मामले में सीओ खागा गयादत मिश्रा ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली रानी देवी ने प्रभारी निरीक्षक खागा को प्रार्थना पत्र दिया की उसके पति की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसका इलाज कराने के लिए एक डॉक्टर के पास ले गई थी, जहां उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. इसके बाद वो फतेहपुर ले जाकर इलाज कराने की बात कहकर उसे साथ ले गया. रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई. वहीं इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story