भारत

व्हाट्सएप पर अब फोटो भेजकर लूट रहे हैं ठग! ये नया 'स्कैम' आपको कंगाल कर देगा

jantaserishta.com
22 Dec 2025 10:00 AM IST
व्हाट्सएप पर अब फोटो भेजकर लूट रहे हैं ठग! ये नया स्कैम आपको कंगाल कर देगा
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका अपनाया है. व्हाट्सएप पर सड़क हादसे की फर्जी फोटो भेजकर एक युवक का मोबाइल हैक कर लिया गया और कुछ ही मिनटों में उसके बैंक खाते से 4 लाख 44 हजार रुपये उड़ा लिए गए.
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दरअसल, गल्ला मंडी निवासी प्रशांत वर्मा के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को हादसे की सूचना देने वाला बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है और मृतक की जेब से आपका (प्रशांत वर्मा) का पहचान पत्र मिला है. घबराए प्रशांत को व्हाट्सएप पर हादसे की एक फोटो भेजी गई, जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से लगातार ट्रांजैक्शन होने लगे.
पुलिस जांच में सामने आया है कि भेजी गई फोटो दरअसल एपीके फाइल थी. जैसे ही पीड़ित ने उस फाइल को खोला, साइबर ठगों को उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल गया और उन्होंने बैंक खाते से रकम निकाल ली. पुलिस के अनुसार, इसी तरह की एपीके फाइल भेजकर साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं.
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप पर आई फोटो और एपीके फाइल को न खोलें. पार्ट टाइम जॉब, टास्क या निवेश के नाम पर मिलने वाले लालच से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story