भारत

16 मंजिला इमारत का मचान गिरा, हादसे में 3 की मौत

Shantanu Roy
12 March 2024 11:26 AM GMT
16 मंजिला इमारत का मचान गिरा, हादसे में 3 की मौत
x
देखें VIDEO...
मुंबई। मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित सोनी वाड़ी में निर्माणाधीन इमारत की 16वीं मंजिल ढह गई। इस घटना में अब तक 4 घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में से तीन की मौत हो गई है। एक घायल को गंभीर हालत में कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर एक बजे की बतायी गयी है। मंगलवार को मुंबई के बोरीवली उपनगर में एक निर्माणाधीन इमरात के निर्माण का हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। घटना सोनी वाड़ी इलाके के कल्पना चावला चौक पर हुई। “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 24 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की 16वीं मंजिल का मचान ढह गया, हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की मौत हो गई।” घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और महानगरपालिका के कर्मी 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ मौके पर पहुंची।
Next Story