
x
New Delhi नई दिल्ली: SC के सभी जजों ने सर्वसम्मति से अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। यह कदम न्यायपालिका में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इस फैसले के तहत जज अपनी संपत्ति की जानकारी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। यह निर्णय 1 अप्रैल को हुई फुल कोर्ट मीटिंग में लिया गया।
हालांकि, यह स्पष्ट किया गया कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर संपत्ति की घोषणा करना स्वैच्छिक होगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, जजों को पद ग्रहण करते समय और किसी भी बड़ी संपत्ति के अधिग्रहण पर चीफ जस्टिस को अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होगी। यह नियम देश के मुख्य न्यायाधीश पर भी लागू होगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट मीटिंग में पहली बार जजों की संपत्ति सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया था।
Tagsसुप्रीम कोर्टन्यायपालिकाजजsupreme courtjudiciaryjudgesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





