भारत

जज हैरान: IT एक्ट की धारा 66A को लेकर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, पूछा- अभी भी क्यों हो रहा है इसका इस्तेमाल?

jantaserishta.com
5 July 2021 12:41 PM IST
जज हैरान: IT एक्ट की धारा 66A को लेकर SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस, पूछा- अभी भी क्यों हो रहा है इसका इस्तेमाल?
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि हालात हैरान करने वाले हैं. इस मुद्दे पर कोर्ट ने सरकार से दो हफ्तों में जवाब मांगा है. दरअसल, एक गैर सरकारी संस्था पीयूसीएल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि जो लोग सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके अपनी बात कह रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई हो रही है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं और लोगों को जेल भेजा जा रहा है. जबकि साल 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने आई.टी. एक्ट के सेक्शन 66 ए को रद्द कर दिया था. इस फैसले का मतलब है कि हर व्यक्ति को अपनी बात सोशल मीडिया में कहने का अधिकार है. टिप्पणी करने को अपराध नही कहा जा सकता.

वकील संजय पारिख ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि कानून रद्द करने के फैसले के बावजूद पुलिस सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है और लोगों को जेल भेजा जा रहा है. इस पर जस्टिस आर.एफ.नरीमन, जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि 'हमें मालूम है. हालात हैरान और चौंकाने वाले है.' जवाब में अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा की नए आई टी एक्ट में फुटनोट में साफ लिखा है की सेक्शन 66 ए को रद्द कर दिया गया है. इस पर जस्टिस नरीमन ने हंस कर कहा की थानेदार फुटनोट नहीं पढ़ते होंगे.
कोर्ट ने फिर केंद्र सरकार को दो हफ्तों में लिखित जवाब देने को कहा कि वह बताए कि देशभर में ऐसे कितने मामले दर्ज हुए और उनका स्टेटस क्या है. तीन हफ्तों के बाद इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
लॉ स्टूडेंट श्रेया सिंघल ने आईटी कानून की धारा 66ए को चुनौती दी थी. इसके बाद 24 मार्च 2014 को इसे रद्द कर दिया गया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story