भारत

महिला को SBI क्लर्क ने भेजा गंदा मैसेज, केस दर्ज

Shantanu Roy
29 Aug 2024 10:38 PM IST
महिला को SBI क्लर्क ने भेजा गंदा मैसेज, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
Jobat. जोबट। एक बैंक क्लर्क को महिला को अश्लील मैसेज भेजना भारी पड़ गया। महिला ने बैंक के सामने ही उसकी हॉकी से पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो भी सामने आया है। पूरी घटना जोबट थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक का असिस्टेंट क्लर्क एक महिला को अश्लील मैसेज भेज रहा था। इससे परेशान होकर महिला बैंक आई और शाखा के सामने ही उसकी हॉकी से जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बैंककर्मी को दो लोग पकड़े हुए हैं और महिला उसे हॉकी से पीट रही है। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया।


जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। आरोपी बैंककर्मी गोपाल भदौरिया महिला को लगातार परेशान कर रहा था। पीड़िता के पति को भी वह अश्लील मैसेज उस महिला के विषय में भेजता था, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। बैंककर्मी को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपी बैंककर्मी पूर्व में महिला के घर किराये पर रहता था। जब उससे घर खाली कराया तो वह लगातार परेशान कर रहा था। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
Next Story