भारत
SBI की ATM मशीन में लूट, बदमाशों ने उखाड़ी कैश से भरी मशीनें
jantaserishta.com
3 Jun 2024 7:50 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
SITAPUR सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में ATM लूट की दो वारदातों से पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है. यहां एक ही रात में बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर SBI की एटीएम मशीन लूटने की कोशिश की. दोनों ATM को लूटने के लिए मशीन उखाड़ दी. एक मशीन तो लुटेरे लेकर भाग निकले, लेकिन दूसरी वारदात में MACHINE मशीन उखाड़ने के बाद बादमाश उसे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ATM उखाड़ने की पहली घटना लहरपुर कोतवाली के ग्राम गौरिया प्रहलादपुर में हुईं. यह भारतीय स्टेट बैंक शाखा का एटीएम लगा था. जिसे शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने उखाड़ लिया और किसी बड़े वाहन में रखकर ले गए. बताया जा रहा है कि उसमें करीब 15 लाख रुपये कैश थे.
दूसरी घटना सदरपुर थाना इलाके में हुई है. यहां बदमाशों ने एक एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़ लिया. इसके बाद उसे ले जा रहे थे. तभी अचानक सुबह के समय नमाज पढ़ने के लिए ग्रामीण उठ गए और बदमाश एटीएम छोड़कर फरार हो गए, उसमें करीब 22 लाख रुपये थे.
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बैंक मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा. वारदात से पहले बदमाशों ने एटीएम के बाहर लगे CCTV सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया था.
Tagsसीतापुरसीतापुर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़SBI की ATM मशीन में लूटATM मशीन में लूटमशीन में लूटलूटSitapurSitapur NewsUP NewsUttar Pradesh NewsRobbery in SBI ATM machineRobbery in ATM machineRobbery in machineRobbery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





