भारत
पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटले में सायोनी घोष ईडी के सामने हुई पेश
jantaserishta.com
30 Jun 2023 1:46 PM IST

x
कोलकाता: अभिनेत्री से नेता बनी तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष करोड़ों रुपये के पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुईं।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की युवा अध्यक्ष सायोनी घोष को ईडी ने मंगलवार को नोटिस जारी कर शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे साल्ट लेक कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था। सायोनी घोष को उनके बैंक विवरण, आयकर रिटर्न फाइलों के साथ उनकी संपत्ति के विवरण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लाने के लिए कहा गया था।
ईडी दफ्तर में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि मैं पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जिले में थी। मुझे 48 घंटे के नोटिस पर उपस्थित होने के लिए कहा गया। इसलिए मैं समय पर यहां पहुुंच गई हूं। सूत्रों के मुताबिक दो सुराग मिलने के बाद घोष को तलब किया गया।
सबसे पहले, सायोनी घोष और निष्कासित युवा कांग्रेस नेता कुंतल घोष के बीच व्हाट्सऐप चैट मिले थे, जो इस मामले में कथित संलिप्तता के कारण वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों ने कहा कि दूसरा सुराग कुछ संपत्तियों की खरीद से संबंधित सयानी घोष और कुंतल घोष के बीच बैंकिंग लेनदेन था।
Tagsसायोनी घोषपश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटलास्कूल भर्ती घोटलापश्चिम बंगालईडीsayoni ghoshwest bengal school recruitment scamschool recruitment scamwest bengaled
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





