भारत
पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा, फावड़े से दोनों पर ताबड़तोड़ वार, पूरे इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
7 May 2025 6:00 PM IST

x
फैली सनसनी.
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख गुस्से में फावड़े से हमला कर दिया. इस हमले में पत्नी का प्रेमी मौके पर ही मारा गया जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है.
यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के खोरासा गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति रिजवान अपनी 26 वर्षीय पत्नी माजिया के साथ एक निजी स्कूल के पास रहता था. बीती रात जब रिजवान घर पर नहीं था, तभी उसकी पत्नी का प्रेमी 36 वर्षीय सर्वेश पांडे उर्फ गुड्डू उससे मिलने घर आया. कुछ देर बाद जब रिजवान वापस लौटा तो उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा.
गुस्से से भरे रिजवान ने पास ही रखा फावड़ा उठाया और दोनों पर हमला कर दिया. इस हमले में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माजिया बुरी तरह घायल हो गई. परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.
इस घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





