भारत

बचा दिया बैंक लूटने से...महिला कॉन्स्टेबल बैंक लूटने आए अपराधियों से भिड़ीं, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
19 Jan 2023 9:48 AM IST
बचा दिया बैंक लूटने से...महिला कॉन्स्टेबल बैंक लूटने आए अपराधियों से भिड़ीं, देखें LIVE वीडियो
x
पुलिस महकमा बहादुर महिला सिपाहियों की तारीफ कर रहा है.
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार में एक तरफ जहां रोज लूट, हत्या की खबरें सुनने को मिलती हैं, वही दूसरी ओर वैशाली जिले से सुकून और पुलिस की जांबाजी की खबर भी सामने आई हैं। यहां दो जाबांज महिला कांस्टेबल (सिपाही) ने अपनी हिम्मत और कर्तव्यपरायणता का उदाहरण पेश कर एक बैंक को लूटने से बचा लिया। वैशाली के पुलिस अधीक्षक अब इन दोनो महिला सिपाहियों की जांबाजी से खुश होकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के सेन्दुआरी चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बुधवार को महिला कांस्टेबल शांति कुमारी और जूही कुमारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। बैंक में सारे कार्य चल रहे थे। इसी बीच चार बाइक पर सवार होकर चार बदमाश बैंक के बाहर पहुंचे। इनमे से मास्क लगाए दो बदमाश बैंक अंदर जाने लगे।
इस पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने मास्क उतारने और पासबुक दिखाने को कहा। सिपाहियों की इस मांग पर बदमाश भड़क गए और पिस्तौल निकालकर तान दिया।
महिला सिपाही भी अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए उनसे भिड़ गई। बदमाशों ने इन सिपाहियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की, जिसमें महिला सिपाहियों को हल्की चोट भी लगी।
दोनों महिला सिपाही जब फायरिंग की पोजिशन में आईं, तो बदमाश भाग खड़े हुए। इस दौरान बदमाश अपनी मोटर साइकिल भी छोड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस जुटी है। उन्होंने कहा कि जांबाज महिला सिपाहियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story