भारत

सौतन ने खेला खूनी खेल, दूसरी पत्नी के दो बेटों को मौत के घाट उतारा

jantaserishta.com
11 May 2022 5:12 PM IST
सौतन ने खेला खूनी खेल, दूसरी पत्नी के दो बेटों को मौत के घाट उतारा
x

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक सौतन ने दूसरी पत्नी के दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से गांव के लोग सदमे में हैं. बताया जा रहा है कि पति छोटी पत्नी को ज्यादा प्यार करता था और संपत्ति को लेकर भी विवाद था. संभवत: इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, थाना गौरीबाजार के देवतहा ग्राम निवासी श्रीनिवास दुबई में नौकरी करता है. इसकी दो पत्नी है. दोनों के दो-दो बेटे हैं. पहली पत्नी कुसुम के जितेंद्र और राजू दो बेटे हैं और एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है. जितेंद्र अपने पिता श्रीनिवास के साथ ही विदेश में नौकरी करता है. दूसरी पत्नी के दो बेटे हैं.
दोनों पत्नियों में संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है. श्रीनिवास अपनी छोटी पत्नी को ज्यादा मानता था, इसको लेकर घर में झगड़ा होता रहता था. झगड़े का कारण संपत्ति का बंटवारा भी बताया जा रहा है. जब मंशा देवी शौच के लिए घर से बाहर गई, इसी दौरान बड़ी पत्नी कुसुम ने अपने छोटे बेटे राजू और बड़ी बहू अर्चना के साथ मिलकर अजय और अभिषेक की निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद सभी आरोपी मौके पर ही मौजूद रहे.
इस पूरे मामले पर एसपी श्रीपति मिश्रा ने बताया कि थाना गौरी बाजार के ग्राम देवतहा के श्रीनिवास विदेश में रहते है. उन्होंने दो शादी की है. छोटी पत्नी से दो बच्चे है और बड़ी पत्नी से भी तीन बच्चे हैं. बड़ी पत्नी ने अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ मिलकर छोटी पत्नी के दोनों बच्चों की हत्या कर दी. फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई जांच होने के बाद की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story