भारत

सौरभ हत्याकांड: कातिल मुस्कान ने हत्या की योजना बड़ी होशियारी से बनाई, नया वीडियो...

jantaserishta.com
21 March 2025 9:18 AM IST
सौरभ हत्याकांड: कातिल मुस्कान ने हत्या की योजना बड़ी होशियारी से बनाई, नया वीडियो...
x
सामने आया वीडियो.
मेरठ: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कातिल मुस्कान अपनी बेटी पीहू और पति सौरभ के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है. 28 फरवरी को पीहू का जन्मदिन था और माना जा रहा है कि यह वीडियो उसी दिन का हो. वीडियो में मुस्कान अपने पति और बेटी के साथ एक रेस्टोरेंट में मस्ती से डांस कर रही है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये कब का है, लेकिन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वैसे लोगों का कहना है कि यह वीडियो मुस्कान की चालाकी और शातिरपने का सबूत है. वह अपने पति की हत्या की पूरी योजना पहले से बना चुकी थी, लेकिन दुनिया के सामने खुद को एक आदर्श पत्नी दिखाने के लिए उसने ऐसा उसके साथ ऐसे झूम रही है जैसे उससे कितना प्यार करती हो.
मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश महीनों पहले ही रच ली थी. पति की हत्या से पहले, वह उसे प्यार का झूठा एहसास कराती रही, ताकि किसी को भी उसके इरादों पर शक न हो. 4 मार्च की रात मुस्कान ने अपने पति सौरभ को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया. जब वह बेहोश हो गया, तो उसने साहिल को बुलाया. दोनों ने मिलकर पहले सौरभ के सीने पर चाकू से वार किया और फिर उसका गला रेत दिया.
हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे. अगले दिन, उन्होंने बाजार से एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम, सीमेंट और रेत खरीदा. शव को ड्रम में डालकर सीमेंट और रेत से भर दिया और घर में ही छिपा दिया.
हत्या के बाद भी दोनों बेफिक्र थे. वे मनाली, कसोल और शिमला घूमने चले गए, मानो कुछ हुआ ही न हो. इस बीच मुस्कान ने अपनी मां के पास रह रही बेटी से फोन पर बात की और उसके बाद रोने लगी. मां को शक हुआ तो उसको घर बुलाया. इसके बाद सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ.
सौरभ के भाई बब्लू ने 18 मार्च को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई 5 मार्च से लापता है. उसे शक था कि उसकी भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने ही उसकी हत्या की है. जब मुस्कान और साहिल से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्रम से सौरभ का शव बरामद किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story