भारत

सौरभ हत्याकांड: मुस्काते चेहरे और खौफनाक कांड...भयानक वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
22 March 2025 3:46 PM IST
सौरभ हत्याकांड: मुस्काते चेहरे और खौफनाक कांड...भयानक वीडियो सामने आया
x
देशभर में सनसनी हत्याकांड को लेकर.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी को पुलिस 19 मार्च को क्राइम सीन पर ले गई थी. इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो तीन पुलिसकर्मियों के साथ अपने घर के अंदर दाखिल होती हुई दिख रही है. इसके साथ ही एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिसवालों को नीले रंग का ड्रम बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. इसी ड्रम में हत्या के बाद सौरभ के शव के टुकड़े-टुकड़े करके रखा गया था.
मेरठ के इस खौफनाक हत्याकांड का जैसे-जैसे खुलासे हो रहे हैं. खौफनाक सच सामने आते जा रहे हैं. इस केस में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला गिरफ्तार हो चुके हैं. अभी दोनों हिरासत में हैं. इन दोनों ने मिलकर जो किया है, उससे हर कोई हैरान है. दोनों की असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आई है. रिपोर्ट से पता चला है कि सौरभ का बेरहमी से कत्ल किया गया. चाकू मारकर उसकी हत्या की गई. इसके बाद आरोपियों ने गर्दन और हाथों को काटा.
सौरभ के शव पर गंभीर चोट के तीन निशान हैं. गर्दन और कलाइयों पर चोट है. शरीर पर कई जगहों पर खरोच है. मुस्कान और साहिल ने मिलकर 3 मार्च की रात को सौरभ की हत्या की थी. इसके बाद 4 मार्च को उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके ड्रम के अंदर सीमेंट में पैक कर दिया था. फिर आराम से हिमाचल प्रदेश के टूर पर निकल गए थे. दोनों सबसे पहले शिमला पहुंचे. वहां से कसोल निकल गए. 10 मार्च को एक होटल में चेक इन किया और 11 मार्च को साहिल का बर्थडे मनाया.
साहिल के बर्थडे का वीडियो भी सामने आ चुका है. इसमें मुस्कान साहिल को केक खिलाकर बर्थडे विश करती दिख रही है. एक और वीडियो है, जिसमें मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ होली खेल रही है. दोनों रंग-गुलाल से सराबोर हैं. पुलिस की एक टीम जांच के लिए हिमाचल गई है. उन जगहों पर पूछताछ की जा रही है, जहां दोनों ठहरे हुए थे. मृतक के भाई बबलू ने बताया कि कि सौरभ लंदन से लाखों पाउंड लेकर आया था. मुस्कान हीरोइन बनना चाहती थी. वो घर से भाग थी.
इस बात को लेकर तलाक का केस भी फाइल हुआ था. लेकिन किसी कारण उनका तलाक नहीं हो पाया. बबलू ने बताया कि सौरभ का पासपोर्ट रिनुअल होना था, इसलिए वो हिंदुस्तान आया था. सौरभ ने मुस्कान के परिजनों के अकाउंट में पैसे डाले थे, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए. मुस्कान के परिजनों ने सौरभ के पैसे से मकान और आईफोन खरीदा था. एसपी सिटी ने बताया कि अब तक की जांच में अवैध संबंध और फाइनेंसियल कंडीशन हत्या का मुख्य कारण नजर आ रहा है.
पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. फुटेज में पुलिस संदिग्धों की हरकतें, सबूतों की तलाश और मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवा की जानकारी जुटा रही है. जल्द ही पुलिस इस केस में ठोस सबूतों के आधार पर अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी. फिलहाल साहिल और मुस्कान हिरासत में हैं. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उनको क्राइम सीन पर ले जाकर पुलिस जरूरी जानकारी हासिल कर रही है. इस केस से जुड़े सबूत एकत्र कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story