भारत

सौरभ हत्याकांड: सांसद ने आरोपी मुस्कान और साहिल को जेल में दी रामायण

jantaserishta.com
30 March 2025 5:54 PM IST
सौरभ हत्याकांड: सांसद ने आरोपी मुस्कान और साहिल को जेल में दी रामायण
x
उन लोगों ने बहुत श्रद्धा के साथ इसे स्वीकार किया.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सांसद और प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने 'घर-घर रामायण' अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों और कैदियों को रामायण का वितरण किया। इस दौरान जेल में बंद सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भी रामायण भेंट की गई है।
सांसद अरुण गोविल ने पत्रकारों को बताया कि बहुत दिनों से मेरे मन में इच्छा थी कि जेल में रामायण बांटी जाए। उसी क्रम में आज यहां वितरित की गई है। सभी ने सिर झुका कर इसे स्वीकार किया है। जिसने स्वेच्छा से मांगा, उसी को दी गई है। आज हमने यहां पर डेढ़ हजार रामायण की प्रतियां बांटी हैं। जैसे ही हमारी जेल में एंट्री हुई, तो पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। चार जगह हमने रामायण दी है। महिलाओं को रामायण दी गई है।
अरुण गोविल ने कहा कि सभी से आग्रह किया गया कि रामायण जरूर पढ़ें, तभी समझ में आएगा कि जीवन कैसे जीएं। रामायण धार्मिक ग्रंथ तो है ही, साथ में सामाजिक और पारिवारिक आचरण की गाइड है। सभी लोगों ने बहुत श्रद्धा के साथ इसे सिर झुका कर स्वीकार किया है। कई कैदियों ने तो अंग्रेजी में मुझे 'गुड जॉब' बताया है। यह सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने उनसे कहा कि भाई, तुम आ तो गए हो। आपके लिए शुभकामनाएं कि आप जल्द यहां से बाहर हों, लेकिन जाते वक्त यहां पर काम करके जाएं कि दोबारा यहां ना आना पड़े।
सौरभ हत्याकांड के कैदियों से मुलाकात के सवाल पर बताया कि उनसे मुलाकात हुई, लेकिन बात नहीं हुई। उन लोगों ने बहुत श्रद्धा के साथ इसे स्वीकार किया। मुस्कान की आंखों में आंसू के सवाल पर उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता हर व्यक्ति में होती है। मैंने उनको समझाया नहीं है। रामायण से लोगों के जीवन में परिवर्तन आएगा। सभी धर्मों के लोगों ने बहुत श्रद्धा के साथ रामायण को स्वीकार किया है। अभी तक घरों में रामायण नहीं बांटी गई है, लेकिन जेल का अपना अनुभव होता है। गांव में लोग एक जगह एकत्रित हो जाते, तो वहां वितरित की गई है। सभी लोगों ने यहां पर अनुशासन में आकर लाइन में लगकर रामायण की प्रतियां ली हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story