भारत

सौरभ हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया मुख्य आरोपी का चचेरा भाई

jantaserishta.com
12 Jun 2025 9:30 AM IST
सौरभ हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया मुख्य आरोपी का चचेरा भाई
x
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद: गाजियाबाद में सिपाही सौरभ की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस को सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी साजिद के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद मसूरी थाना क्षेत्र इलाके में आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान साजिद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ा गया। आरोपी साजिश के पास से अवैध हथियार, खोखा और जिंदा कारतूस के अलावा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि आरोपी साजिद डासना की ओर से नाहल गांव की तरफ आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर थाना वेव सिटी पुलिस ने गाजीपुर रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक को तेजी से कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दिया। रास्ता खराब होने के कारण बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी साजिद ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और फायरिंग के बीच आरोपी साजिद के बाएं पैर में गोली लगी।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी, प्रियाश्री पाल ने कहा कि रात करीब 12.20 पर मसूरी थाना क्षेत्र इलाके में मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि सौरभ हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इनमें एक टीम इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में बनाई गई थी। इस टीम को आरोपी साजिद के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में घायल होने की वजह से उसे सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने कहा कि साजिद नाहल गांव का रहने वाला है और सौरभ हत्याकांड के प्रमुख आरोपियों में शामिल है। साजिद सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी कादिर का चचेरा भाई है। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story