भारत
सौरभ हत्याकांड, पति के टुकड़े-टुकड़े करने वाली कातिल मुस्कान प्रेग्नेंट है
jantaserishta.com
7 April 2025 4:30 PM IST

x
दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण.
मेरठ: पति सौरभ राजपूत की हत्या के इल्जाम में मेरठ की जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया है. खुद सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है कि मुस्कान प्रेग्नेंट है. जांच के लिए जिला अस्पताल से एक टीम जेल पहुंची थी. क्योंकि, जेल प्रशासन ने प्रेग्नेंसी टेस्ट के लिए सीएमओ को पत्र लिखा था.
दरअसल, मेरठ जेल प्रशासन ने इस संबंध में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को एक पत्र भेजा था. पत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट (महिला रोग विशेषज्ञ) को जेल भेजने की मांग की गई थी ताकि मुस्कान और एक और अन्य महिला की जांच कराई जा सके, साथ ही आवश्यकतानुसार उनका गर्भावस्था परीक्षण (प्रेगनेंसी टेस्ट) भी किया जा सके. ऐसे में आज यानी सोमवार को जिला अस्पताल से महिला डॉक्टर मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल पहुंची थीं.
जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल मुस्कान की तबीयत बिल्कुल ठीक है और उसे कोई गंभीर समस्या नहीं है. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुस्कान की हालत जेल में बिगड़ गई है, लेकिन मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने इस बात को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि मुस्कान न केवल स्वस्थ है, बल्कि नशे के लक्षण भी अब पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं.
बकौल वरिष्ठ जेल अधीक्षक- जब किसी महिला को जेल में रखा जाता है, तो उसके स्वास्थ्य का नियमित रूप से परीक्षण किया जाता है. विशेष रूप से अगर कोई महिला पहले से गर्भवती हो या ऐसी कोई संभावना हो, तो जेल प्रशासन उसकी समय-समय पर निगरानी करता है. यह एक नियमित प्रक्रिया है.
मालूम हो कि अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मुस्कान ने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया था. इस हत्याकांड के खुलासे का बाद से पूरा देश हैरान रह गया था. फिलहाल, दोनों हत्यारोपी मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं. हाल ही में खबर आई थी कि जेल में मुस्कान को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी. तभी से प्रेग्नेंसी की आशंका जताई जा रही थी. मुस्कान के पहले से एक बेटी है, जो अपने नाना-नानी के पास रह रही है.
Tagsसौरभ हत्याकांडमुस्कान रस्तोगीमुस्कान रस्तोगी प्रेग्नेंटSaurabh murder caseMuskan RastogiMuskan Rastogi is pregnant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





