भारत

सौरभ हत्याकांड: जेल में आरोपी साहिल और हत्यारिन मुस्कान नशे के लिए तड़प रहे, हैं नशे के आदी

jantaserishta.com
23 March 2025 12:00 PM IST
सौरभ हत्याकांड: जेल में आरोपी साहिल और हत्यारिन मुस्कान नशे के लिए तड़प रहे, हैं नशे के आदी
x
देखें वीडियो.
मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput murder case) में अब एक नया खुलासा हुआ है. सूत्रों की मानें तो हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल नशे के आदी हैं और जेल में जाने के बाद से ही नशे की तड़प में काफी परेशान नजर आए. जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने कारागार में नशे की मांग की. यहां उनकी तबीयत भी बिगड़ गई. इस वजह से दोनों को जेल के अंदर बने नशामुक्ति केंद्र की निगरानी में रखा गया है.
सूत्रों का कहना है कि अगर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ती है, तो उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में भी रखा जा सकता है. उन्हें सामान्य होने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है. फिलहाल, चिकित्सकों की टीम दोनों की सेहत पर नजर रख रही है.
सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिस तरीके से बेरहमी से कत्ल किया गया है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि नशे का कहीं न कहीं उसमें इनवॉल्वमेंट रहा होगा. मुस्कान के परिजनों ने भी आरोप लगाया था कि मुस्कान और साहिल नशा करते हैं. साहिल ने ही मुस्कान को नशे की लत लगाई है.
सूत्रों का कहना है कि अब जेल में दाखिल होने के बाद मुस्कान और साहिल नशे के लिए तड़प रहे हैं. मुस्कान के परिजनों ने तो यह भी कहा था कि यह दोनों नशे के इंजेक्शन लेते हैं और तमाम तरह के नशे करते हैं.
मुस्कान और साहिल को न्यायिक अभिरक्षा में मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में भेजा गया था. दोनों साथ रहना चाहते थे, लेकिन जेल मैनुअल के हिसाब से दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है. मुस्कान को महिला बैरक में रखा गया था, जबकि साहिल शुक्ला को पुरुष बैरक में रखा गया है. जेल जाने के बाद से ही मुस्कान काफी परेशान दिख रही है, लेकिन साहिल कुछ नहीं बोल रहा था.
वहीं मुस्कान के बारे में पता चला है कि जेल जाने के बाद वह पूरी रात परेशान रही और करवटें बदलती रही. मुस्कान ने खाना खाने से भी मना कर दिया था, लेकिन जैसे-तैसे मुस्कान को समझाकर खाना खिलाया गया. सूत्रों की मानें तो जेल की सलाखों के पीछे पहुंचकर साहिल खुलेआम नशा मांग रहा है. जेल सूत्रों की मानें तो वह नसों में लगने वाले इंजेक्शन का नशा करता है.
नशे के जाल में फंसने के कारण ही दोनों ने खाना पीना छोड़ रखा था, जैसे-तैसे समझाकर उनको खाना खिलाया गया. इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा का कहना है कि जेल में बंदी के लिए हर तरह के उपचार की सुविधा है. दोनों पर निगरानी रखी जा रही है. तबीयत खराब होने पर दोनों को डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में ट्रीटमेंट के लिए भी रखा जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story