भारत
सऊदी अरब बस हादसा: दिल पर पत्थर रखे पीड़ित परिजनों की गुहार, शव भारत लाएं या मदीना में किए जाएं दफन
jantaserishta.com
17 Nov 2025 4:01 PM IST

x
हैदराबाद: हैदराबाद स्थित दो ट्रैवल ऑपरेटरों के माध्यम से सऊदी अरब गए 44 लोगों के साथ एक भयानक हादसा हो गया। सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना से करीब 25 किलोमीटर दूर बस हादसे में कई भारतीयों की मौत की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन टूर ऑपरेटरों के पास अपनों की जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन उनसे भी अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
पीड़ित परिजनों का कहना है कि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को भारत सरकार यहां लाने की व्यवस्था करे और अगर यह संभव न हो तो मदीना में उनके दफन की व्यवस्था की जाए। अल-मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के 20 और फ्लाईजोन टूर्स एंड ट्रैवल्स से 24 लोग 9 नवंबर को फ्लाइट से मक्का के लिए रवाना हुए थे। दोनों समूहों में 16 बच्चे शामिल थे।
टूर ऑपरेटरों को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जत्थे मक्का में अपना उमराह (छोटी यात्रा) पूरी कर रविवार रात मदीना के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:30 बजे मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक डीजल टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लग गई।
अल मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के एजाज ने बताया कि हादसे केवक्त मोहम्मद शोएब जलती हुई बस से कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमें अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारे लोग मक्का और मदीना से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
एजाज ने बताया कि उन्हें यह भी पता चला है कि ड्राइवर भी बस से कूदकर भाग गया। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मोहम्मद तहसीन, सऊदी अरब गए लोगों में से एक का रिश्तेदार है, जो अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी पाने की उम्मीद में अल-मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के कार्यालय पहुंचा। हालांकि, कई अन्य लोगों की तरह वह भी निराश हुआ, क्योंकि टूर ऑपरेटर के पास इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मोहम्मद तहसीन ने कहा, "हमारे परिवार के सात सदस्य सऊदी अरब गए। उनमें मेरे ससुर, भाभी और उनका बेटा भी शामिल थे।" उन्होंने कहा कि भारत सरकार को शवों को लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





