भारत
सत्येंद्र जैन मामला: तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को सस्पेंड किया गया
jantaserishta.com
14 Nov 2022 5:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को मिल रही मसाज और दूसरी वीआईपी सुविधाओं के मामले में 7 नंबर तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार को दिल्ली सरकार के जेल विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। अजीत कुमार दानिक्स अधिकारी हैं। इनके ऊपर सत्येंद्र जैन को जेल में वीआईपी सुविधाओं का लाभ देने का आरोप था।
दिल्ली जेल विभाग से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रथम ²ष्टया यह पाया गया है कि अजीत कुमार ने ऐसी अनियमितताएं की हैं, जिनके लिए जांच की आवश्यकता है। इसी को लेकर अजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। अजीत कुमार तिहाड़ जेल नंबर 7 के जेल सुपरिटेंडेंट थे।
दरअसल तिहाड़ जेल में बंद आप के मंत्री सत्येंद्र जैन पर आरोप लगा था कि वह जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट का फायदा उठा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने भी हाल ही में इस मामले में सीसीटीवी फुटेज कोर्ट को सौंपा था। फुटेज में सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर मालिश कराते हुए देखा गया था। आरोप लगे थे कि इन सभी सुविधाओं का लाभ जेल अधिकारियों से मिलीभगत कर उठाया जा रहा था।
पूरे मामले की जांच में अजीत कुमार का नाम सामने आया। इसी को लेकर ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि आप नेता सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी हैं। उन्हे इस साल मई में गिरफ्तार गिया गया था, तब से ही वह जेल में बंद हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





