भारत

सत्येंद्र जैन मामला: प्रवर्तन निदेशालय को कड़ी फटकार लगाई गई, जानें क्या है वजह?

jantaserishta.com
29 July 2022 4:48 PM IST
सत्येंद्र जैन मामला: प्रवर्तन निदेशालय को कड़ी फटकार लगाई गई, जानें क्या है वजह?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी और 8 अन्य के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है. इस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए ईडी से कई सवाल किए और सुनवाई के दौरान उसे कई बातों के लिए कड़ी फटकार भी लगाई.

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने इस मामले में अब उन सभी आरोपियों को समन किया है, जिन्हें अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है. इसमें मामले में आरोपी 4 कंपनियां भी शामिल है. अब मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होगी. इसी के साथ अदालत ने आरोपी अजीत कुमार जैन और सुनील कुमार जैन को अंतरिम जमानत भी दे दी. उन्हें ये जमानत 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर दी गई है, जबकि उनके वकीलों को अगली तारीख पर नियमित जमानत याचिका दाखिल करने के लिए कहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story