भारत

त्रिपुरा के नए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने ली शपथ

Admin2
14 July 2021 12:10 PM IST
त्रिपुरा के नए राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने ली शपथ
x

नई-दिल्ली। सत्यदेव नारायण आर्य ने त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। बता दें कि आर्य को अगस्त, 2018 में हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। तीन साल के कार्यकाल के बाद ही सरकार ने उन्हें त्रिपुरा भेज दिया। इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को भी उनकी शेष बची अवधि के लिए त्रिपुरा राजभवन भेजा गया था। दत्तात्रेय मूलरूप से आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। वे चार बार संयुक्त आंध्र प्रदेश की सिकंदराबाद लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। आरएसएस के प्रचारक के तौर पर कार्य कर चुके दत्तात्रेय तीन वर्षों के लिए पहली मोदी सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्यमंत्री भी रहे। सितंबर 2019 में उन्हें हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Next Story