भारत

शनि चन्द्र ग्रहण Video, इन 5 राशि वालों पर रहेगा अशुभ प्रभाव

Nilmani Pal
25 July 2024 1:28 AM GMT
शनि चन्द्र ग्रहण Video, इन 5 राशि वालों पर रहेगा अशुभ प्रभाव
x

दिल्ली Delhi। आज शनि चन्द्र ग्रहण देखा गया। Saturn Lunar Eclipse शनि चंद्र ग्रहण को लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न भी कहते हैं। यह भारत के कुछ ही शहरों में देखा गया है, जिनमें कोलकाता शामिल है। बता दें कि शनि का चंद्रग्रहण पांच राशियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इस समय शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं।

शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। शनि का चंद्र ग्रहण शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित जातकों पर अशुभ प्रभाव डालेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 23-25 जुलाई तक शनि के साथ चंद्रमा रहेंगे, जिससे विष योग का संयोग बनेगा। इस अवधि में कुंभ, मकर, मीन, कर्क व वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यात्रा में कष्ट संभव है। सफलता पाने में कठिनाई हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Next Story