भारत
सड़क पर उतारा इश्क का भूत...सरपंच पति को पत्नी ने गर्लफ्रेंड के साथ दबोचा, सामने खड़ा देखकर लगा झटका
jantaserishta.com
14 Nov 2024 3:46 PM IST

x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
उज्जैन: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की महिला ने उज्जैन में एक होटल के बाहर अपने सरपंच पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया और फिर कार के अंदर बैठी उस महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. सरपंच की गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि उसी गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, सावन गांव के सरपंच जितेंद्र माली का कथित अफेयर उसी गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ चल रहा था. मंगलवार को सरपंच अपनी इस महिला मित्र के साथ उज्जैन आए थे, जिसकी भनक उसकी पत्नी को भी लग गई. गुस्से में उबलती सरपंच की पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ उज्जैन पहुंची और कई होटलों में तलाश के बाद नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल से पति और उसकी गर्लफ्रेंड को रंगेहाथ पकड़ लिया.
सरपंच की पत्नी का कहना है कि वह पहले भी पति को इस रिश्ते से दूर रहने के लिए समझा चुकी है, लेकिन महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पैसों के लिए उज्जैन बुलाती थी. सरपंच की पत्नी ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं और उसने बार-बार इस रिश्ते का विरोध किया है.
जब दोनों महिलाओं के बीच का विवाद बढ़ गया, तो मामला नानाखेड़ा थाने पहुंचा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई लेकिन दोनों महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया. पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है, तो कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





