
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मचा हड़कंप।
पटना: राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाने की पुलिस ने दरभंगा जिले के सरपंच दयानंद को शराब मामले में शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस टीम 90 फीट रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सरपंच लिखी गाड़ी संदिग्ध अवस्था में पुलिस को मिली। पुलिस ने जब गाड़ी में सवार दोनों संदिग्धों से पूछताछ की तो उनका बयान संदेहास्पद लगा।
इसके बाद पुलिस टीम सरपंच के कंकड़बाग स्थित घर में पहुंची। वहां से पुलिस को शराब की कई बोतलें मिलीं। पत्रकार नगर थानेदार मनोरंजन भारती के मुताबिक आरोपित सरपंच का घर कंकड़बाग थाना इलाके में आता है। लिहाजा उसे कंकड़बाग पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। सरपंच की गाड़ी जप्त कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी से ही 70 बोतल शराब बरामद की और दरभंगा के सरपंच की निशानदेही पर पटना के पत्रकार नगर और कंकड़बाग थाने की पुलिस ने जब छापेमारी शुरू की तो कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क इलाके के एक मकान के कमरे से भारी मात्रा में शराब की खेप को भी पुलिस ने बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को गिरफ्तार सरपंच के पास से एक डायरी मिली है जिसमें उसके काले कारोबार का पूरा कच्चा-चिट्ठा लिखा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





