भारत

महिला के लिए काल बनी साड़ी, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

jantaserishta.com
20 Oct 2024 12:53 PM GMT
महिला के लिए काल बनी साड़ी, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह
x

सांकेतिक तस्वीर

परिवार में कोहराम.
सीतापुर: यूपी के दो जिलों में बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग जिलों में हुए हादसे में एक किसान और एक महिला की जान चली गई। दोनों की मौत इस तरह से हुई कि देखने वालों की रूप कांप गई। दरअसल एक किसान की रोटावेटर में फंसने से जान चली गई। किसान का पैर रोटावेटर में फंस गया। इसके बाद उसके पैरों के चीथड़े उड़ गए। पैर के कई टुकड़े होने से किसान बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। देखकर उसके घर वाले दौड़े, किसान को अस्पताल भी लेकर गए तब तक किसान की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर धान उसा रही महिला की साड़ी पंखे में फंसने से उसकी जान चली गई। दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।
पहली घटना बाराबंकी जिले के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के राजापुर गांव की है। यहां के रहने वाले किसान प्रेम सागर पुत्र गया प्रसाद उम्र (45) शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने खेतों की रोटावेटर से जुताई कर रहा था। अचानक रोटावेटर में कुछ फंस गया जिसके निकालने के लिए किसान टैक्टर खड़ा कर दिया और रोटोवेटर में फसें हुई घास को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक रोटावेटर चालू हो गया। जिससे किसान प्रेम सागर का पैर रोटावेटर के सम्पर्क में आ गया और किसान का पैर फंसकर पैर के कई टुकड़े हो गए तथा शरीर लहूलुहान हो गया। जिसकी सूचना पर परिजन तथा ग्रामीणों में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें तत्काल एंबुलेंस बुलाकर से संयुक्त चिकित्सालय ले कर पहुचे जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों ने प्रेम सागर को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद की चौकी पैंतेपुर क्षेत्र में घटी। सैदनपुर ग्राम में धान उसाते समय एक महिला की पंखे से कट कर मौके पर ही मौत हो गई। राम कली के सैदनपुर पूर्व प्रधान प्रेमचंद की पत्नी रामकली(38) ट्रैक्टर में लगे धान उसाने की पंखे के पास पहुंची थी, अचानक उनकी साड़ी पंखे में फंस गई और पंखे में घिसटने लगी। बेहद गम्भीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सुनते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
Next Story