भारत

सरदार पटेल की जयंती आज, गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
31 Oct 2021 8:38 AM IST
सरदार पटेल की जयंती आज, गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो
x

अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती यानी एकता दिवस के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी पर आयोजित एकता परेड में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. शाह मुख्य अतिथि के तौर पर गुजरात के केवड़िया में होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह को संबोधित भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज के जरिए समारोह को संबोधित करेंगे.

इससे पहले सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. शाह ने कहा, मातृभूमि के लिए सरदार साहब का समर्पण, निष्ठा, संघर्ष और त्याग हर भारतवासी को देश की एकता व अखंडता के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है. अखंड भारत के ऐसे महान शिल्पी की जयंती पर उनके चरणों में वंदन व समस्त देशवासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की शुभकामनाएं.


सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओंको एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार साहब ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया।
उन्होंने कहा, सरदार पटेल का जीवन हमें बताता है कि कैसे एक व्यक्ति अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, लौह नेतृत्व और अदम्य राष्ट्रप्रेम से देश के भीतर की सभी विविधताओं को एकता में बदल कर एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दे सकता है। सरदार साहब ने देश के एकीकरण के साथ आजाद भारत की प्रशासनिक नींव रखने का भी काम किया.
केवड़िया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी के निर्माण के बाद मोदी सरकार ने सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की राजधानी रोम में होने की वजह से गृह मंत्री अमित शाह इस एकता परेड में शामिल होंगे. एकता परेड में देश की सभी राज्यों की पुलिसकर्मी के जरिए परेड की जाएगी. साथ ही सीआईएसएफ और बीएसएफ के साथ-साथ देश की दूसरी अन्य फोर्सेज भी इस परेड में शामिल होंगे. साथ ही इन जवानों के जरिए परेड के साथ-साथ काफी खतरनाक करतब दिखाए जाएंगे.
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर नमन एवं उनके स्मरण में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं. राष्ट्र की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने व देश के एकीकरण उनका योगदान अविस्मरणीय व पीढ़ियों तक के लिए प्रेरणादायी है.
आधुनिक भारत के निर्माता भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर नमन एवं उनके स्मरण में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं।
राष्ट्र की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने व देश के एकीकरण उनका योगदान अविस्मरणीय व पीढ़ियों तक के लिए प्रेरणादायी है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, मां भारती के अमर सपूत, आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, किसान हित चिंतक, भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष 'भारत रत्न' श्रद्धेय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन. 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में आपका विराट योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story