भारत

सरबजीत सिंह की बहन का निधन, जानें इनके बारे में

jantaserishta.com
26 Jun 2022 8:14 AM IST
सरबजीत सिंह की बहन का निधन, जानें इनके बारे में
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का शनिवार देर रात निधन हो गया. 60 साल की दलबीर कौर की निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) बताया जा रहा है. बता दें कि पंजाब के रहने वाले सरबजीत सिंह को पाकिस्तान से भारत वापस लाने के लिए उनकी बहन ने मुहिम छेड़ी थी.

जानकारी के मुताबिक, दलबीर कौर का अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा. बता दें कि सरबजीत सिंह को 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी और 2013 में जेल में उनकी मौत हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story