भारत

सपना बना वास्तविकता: पति ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को चांद पर दिया जमीन का तोहफा, पूरे देश में हो रही है चर्चा

jantaserishta.com
27 Dec 2020 12:58 PM IST
सपना बना वास्तविकता: पति ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को चांद पर दिया जमीन का तोहफा, पूरे देश में हो रही है चर्चा
x

आपने प्रेम में पड़े जोड़ों को देखा होगा, जिसमें लड़का अपनी प्रेमिका से उसके लिए चांद-तारे तोड़कर लाने की बात करता है. कुछ ऐसा ही राजस्थान (Rajasthan) के एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. अजमेर के रहने वाले इस शख्स ने अपनी पत्नी को शादी की सालगिरह (Marriage Anniversary) पर चांद पर जमीन का एक टुकड़ा खरीद कर गिफ्ट में दिया है. अब इस शख्स की चर्चा जिले ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, शख्स का नाम धर्मेंद्र अनिजा है. उसने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को चांद पर तीन एकड़ जमीन उपहार में दी है. वहीं, धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने अपनी आठवीं शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का पलान बनाया था. तभी एकाएक दिमाग में आया कि क्यों न चांद पर जमीन खरीद कर गिफ्ट में दिया जाए.
धर्मेंद्र ने कहा कि 24 दिसंबर को हमारी शादी की सालगिरह थी. मैं उनके लिए कुछ खास करना चाहता था. हर कोई कार और ज्वैलरी जैसी सांसारिक चीजें गिफ्ट करता है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहता था. इसलिए मैंने उसके लिए चांद पर जमीन खरीदी और पत्नी को गिफ्ट में दे दिया. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है. मुझे लगता है कि मैं चंद्रमा पर जमीन खरीदने वाला राजस्थान का पहला आदमी हूं. धर्मेंद्र की पत्नी सपना ने कहा कि उन्हें अपने पति से इस तरह के विशेष 'दुनिया से बाहर' का उपहार प्राप्त करने की उम्मीद नहीं थी. जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक फर्म लूना सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से तीन एकड़ जमीन खरीदी है. उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने के बाद प्रक्रिया पूरा होने में लगभग एक साल लग गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story